फोटो खिचवाने आए फैन को रेखा ने लगाया थप्पड़, वायरल हुआ VIDEO

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस रेखा जहां भी जाती हैं उनके चार्म से लोग स्वयं को बचा नहीं पाते। वही हाल ही में रेखा एक इवेंट में गईं तो वहां के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेखा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड में गई थीं। इस दौरान रेखा बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। पेपराजी को पोज देते समय उन्होंने एक व्यक्ति को थप्पड़ भी लगा दिया। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है तथा लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने उस शख्स को भाग्यशाली भी बताया है जिसे रेखा से चमाट पड़ी। 

रेखा एक इवेंट में पहुंचीं तो उन्हें देखकर लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं। वायरल फोटोज और वीडियोज में 68 वर्ष की उम्र में भी उनको इतना ग्लो करते देख लोग प्रशंसा कर रहे हैं। रेखा के साथ उनकी सेक्रेट्री फरजाना थीं तथा इवेंट में मनीष मल्होत्रा भी उपस्थित थे। रेखा ने पेपराजी को पोज दिए। उनसे साथ फोटो खिंचाने आए व्यक्ति को प्यार से थप्पड़ भी लगाया। जाते-जाते मनीष मल्होत्रा को गले लगाया।  

वही इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, वह बहुत भाग्यशाली है, उसे रेखाजी ने छुआ। अब वो नहीं नहाएगा। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है। इस दौरान रेखा ने फुल स्लीव्स कुर्ते के साथ चूड़ीदार पहना था। साथ में मराठी स्टाइल में धोती बांध रखी थी। बालों में गजरा उनकी सुंदरता बढ़ा रहा था। हमेशा की भांति डार्क लिपस्टिक एवं मांग में सिंदूर उनके लाइट कलर के आउटफिट को सूट कर रहे थे।

गदर 2 पर नसीरुद्दीन के कमेंट पर आई नाना पाटेकर की प्रतिक्रिया, पूछा ये सवाल

शादीशुदा होने के बावजूद बॉलीवुड की इस अदाकारा पर आ गया था नाना पाटेकर का दिल, इस कारण हुआ ब्रेकअप

'द लीला पैलेस' में एक दूजे के होंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, वायरल हुआ शादी का कार्ड

Related News