घर में घुसकर 85 वर्षीय वृद्धा का बलात्कार, दरिंदा भूरा गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में चलने-फिरने में असमर्थ एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही वहशी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इसकी सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी से लेकर आठ केस दर्ज हैं।

जिले के बिवांर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला रविवार को अपने घर में लेटी हुई थी। पीड़िता के पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वृद्धा चलने-फिरने में भी असमर्थ है। इसी बीच गांव का भूरा शिवहरे घर के पीछे से भीतर दाखिल हुआ और वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस दौरान वृद्धा चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन भूरा नहीं माना। दूरे दिन सुबह इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो वह भी हैरान रह गए। जिसके बाद ग्रामीणों की सहायता से पीड़िता को थाने लाया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भूरा को अरेस्ट कर लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि भूरा के खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। जिसे जिला बदर भी किया जा चुका है। वृद्धा के साथ दुष्कर्म की जैसी ही जानकारी हुई वैसे ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया।

माँ ने अपने ही बच्चे को खिड़की से फेंका बाहर, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलीज हुआ जिमी शेरगिल की नई फिल्म का धमाकेदार टीज़र

महिला को अपने ही हक़ के पैसे मांगना पड़ा भारी

Related News