सजने लगा आलिया-रणबीर की शादी का मंडप, रोशनी से जगमगाया RK Studio

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले रणबीर कपूर अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह आलिया भट्ट संग शादी करने जा रहे हैं और अब इन अटकलों की सच्चाई नजर आने लगी है। जी हाँ और खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया की शादी आरके स्टूडियो में होने वाली है। जी दरअसल कपूर खानदान की विरासत के तौर पर जाना जानें वाला आरके स्टूडियो रोशनी से सजाया गया है। जी हाँ और यहाँ शानदार लाइटिंग के जरिए सजाए गए स्टूडियो की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आप सभी देख सकते हैं जिस तरह से इसे सजाया जा रहा है उससे यह तय माना जा रहा है कि शादी होने वाली है। आपको बता दें कि इससे पहले बीते रविवार, 10 अप्रैल की सुबह आलिया और रणबीर के नए घर कृष्णा राज बंगले को रोशनी से सजाया जा रहा था और यहां की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। उस निर्माणाधीन इमारत यानि कृष्णा राज बंगला रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है और इसी बंगले में रणबीर और आलिया शादी के बाद रहने वाले हैं। आरके स्टूडियो के बारे में बात करें तो अभिनेता-फिल्म निर्माता-निर्माता राज कपूर ने 1948 में इस स्टूडियो को बनाया था।

जी हाँ और आग, बरसात, आवारा, श्री 420, जिस देश में गंगा बहती है, मेरा नाम जोकर, बॉबी, सत्यम शिवम सुंदरम, राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों की शूटिंग इसी स्टूडियो में की गई थी। आपको बता दें कि इस बैनर तले बनी और आरके स्टूडियो में फिल्माई गई आखिरी फिल्म आ अब लौट चलें थी। जी दरअसल मई 2019 में, रियलिटी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी बनाने के लिए आरके स्टूडियो का अधिग्रहण किया था। वहीं साल 2020 में गोदरेज ने आरकेएस के कलेक्टर वर्जन के होम्स के साथ इसे लॉन्च किया गया था और गोदरेज ने एंट्री गेट सहित कुछ बेहतरीन चीजों को पहले के जैसे ही बरकरार रखते हुए कपूर खानदान की विरासत को बनाए रखा।

शादी में पिंक लहंगा पहनेंगी आलिया, दुपट्टा होने वाला है सबसे खास!

शादी की तैयारियां: दुल्हन जैसा सज रहा रणबीर कपूर का बंगला, शादी के बाद आलिया संग रहेंगे यही!

जानिए आलिया-रणबीर की शादी में क्या होगा फ़ूड मेन्यू?, लाखो होंगे खर्च!

Related News