'राहुल गांधी को चीन पर अधिक भरोसा, देश की सेना पर नहीं..', राजनाथ सिंह का हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रथम चरण की वोटिंग के लिए चुनावी प्रचार अंतिम चरण में है। शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाजपा के लिए प्रचार किया। यहां 10 फरवरी को प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। रक्षा मंत्री ने गलवान संघर्ष का मुद्दा उठाया और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सैनिकों की वीरता पर यकीन नहीं है, इसके बजाय वो चीनी मीडिया पर अधिक भरोसा करते हैं। शनिवार के रोज मथुरा में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने दुनिया को संदेश दिया है कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा। हम बॉर्डर पार कर सकते हैं और हमला कर सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ ने ये बातें पूर्वी लद्दाख सेक्टर में जून 2020 की गलवान झड़प को लेकर कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कई भारतीय जवान गलवान और कुछ चीन में मारे गए। उन्हें चीनी मीडिया पर यकीन था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रिपोर्ट दी कि 38 से 50 चीनी मारे गए। राहुल गांधी को हमारे सेना के जवानों की वीरता पर विश्वास नहीं है। सिंह ने आगे कहा कि रक्षा मंत्री के नाते उनका दृढ़ विश्वास है कि कोई भी भारत के गौरव पर हमला नहीं कर सकता है।

मोदी सरकार को टक्कर देने की कोशिश, संजय राउत ने बताया लोकसभा चुनाव में शिवसेना का प्लान

लोकसभा चुनावों में भाजपा पहली सीट जिताने वाले पूर्व सांसद जंगा रेड्डी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

मोदी सरकार ने कबूला - हमारी 38 हजार वर्ग KM जमीन पर चीन ने कब्ज़ा कर रखा है, लेकिन...

Related News