मुंबई: राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर महाराष्ट्र में पहुंच चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। रविवार (13 नवंबर) को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले कलामनुरी (Kalamnuri Hingoli) में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ राहुल गांधी ने ढोल बजाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी के ढोल बजाते वीडियो के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की भी पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने पीएम मोदी का ढोल बजाते हुए वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वो बेहतर कर रहे थे। बता दें कि, रविवार को लगभग 250 बड़े साहित्यकारों ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है। इन्होंने हिंगोली में राहुल गांधी से मुलाक़ात करते हुए अपना समर्थन दिया और एक पत्र भी सौंपा। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शिव सेना (ठाकरे गुट) भी समर्थन कर रहे हैं। शनिवार को राहुल गांधी की इस यात्रा में महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे थे। इस दौरान आदित्य राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए दिखाई दिए थे। मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ने भरा नामांकन, कहा - नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ 'ऐसी सजा मिले कि..', NCP नेता पर क्यों भड़की जया बच्चन ? 'नेहरू ने देश के लिए 9 साल जेल काटी, सावरकर ने माफ़ी मांगी..', सीएम गहलोत का भाजपा पर हमला