आज 11 बजे शपथ लेंगे पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री 'चरणजीत सिंह चन्नी'

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब के अगले मुख्यमंत्री का नाम सामने आ गया है। जी दरसल कांग्रेस आलाकमान ने कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बना दिया है। जी दरअसल अगले साल फरवरी-मार्च में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलित सिख चेहरे को कमान देने का काम किया गया है। अब आज यानी सोमवार को चन्नी सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दूसरी तरफ चन्नी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी और कहा है कि, 'हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना है। उनका विश्वास सर्वोपरि है।'

जैसे ही चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान हुआ वैसे ही चंडीगढ़ स्थित राजभवन जाकर उन्होंने सबसे पहले राज्यपाल से मुलाकात की। आपको बता दें कि इस दौरान चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। सभी की मुलाक़ात करीब-करीब आधे घंटे तक चली और मुलाकात के बाद चरणजीत सिंह ने राजभवन के बाहर मीडिया से बात की और सोमवार सुबह शपथ ग्रहण होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा , 'मैं सोमवार सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।'

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कायास लगाए जाने लगे थे। कुछ सूत्रों ने कई नामों के बारे में बताया था, और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सुनील जाखड़ का नाम था। वहीँ इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने अंबिका सोनी को पंजाब की जिम्मेदारी देने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने साफ़ मना कर दिया। उसके बाद शाम को जब विधायक दल के नेता का नाम सामने आया तो वह कोई और नहीं, बल्कि चरणजीत सिंह चन्नी का नाम था। आपको बता दें कि चन्नी पंजाब की अमरिंदर सरकार में मंत्री थे और तीन बार विधायक बन चुके हैं।

सुखजिंदर रंधावा नहीं चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

केटीआर ने कहा- "मुझे ड्रग स्कैंडल में धकेला जा रहा है।।।"

तेलंगाना लोक सेवा आयोग में टीआरएस ने की अल्पसंख्यकों की उपेक्षा : शब्बीर अली

Related News