सुखजिंदर रंधावा नहीं चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री
सुखजिंदर रंधावा नहीं चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री
Share:

चंडीगढ़ः पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले सीएम होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी  पंजाब के नए सीएम चुन लिए गए हैं। उनके नाम की घोषणा हो गई है। हैरान करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने सुखजिंदर सिंह के नाम को पीछे कर दिया तथा चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंप दी।

वही पहले जानकारी आई थी कि शाम साढ़े 6 बजे पंजाब के नए सीएम का ऐलान हो सकता है। आलाकमान ने सभी विधायकों को कांग्रेस भवन पहुंचने को कहा है। वहीं होगी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान। इस बीच दिल्ली में राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से भेंट की है। दोनों के बीच पंजाब किस स्थिति पर चर्चा हुई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले सीएम होंगे। अरूणा चौधरी उपमुख्यमंत्री हो सकती हैं तथा भारत भूषण भी उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। वही इस बात की जानकारी हरीश रावत ने ट्वीट कर दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू तथा कैप्टन अमरिंदर सिंह के मध्य तनातनी बहुत लंबे समय से जारी थी। दोनों के बीच निरंतर जुबानी जंग चलती ही रहती थी। सिद्धू बहुत समय से अमरिंदर सरकार के कामकाज पर प्रश्न उठाते आ रहे थे तथा जब उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया तो उसके पश्चात् अमरिंदर के कामकाज पर प्रश्न और उठाए जाने लगे। परिणाम ये हुआ कि इससे अमरिंदर सिंह 'अपमानित' महसूस करने लगे तथा शनिवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 

'सिद्धू को कैप्टन ने बताया एंटीनेशनल', भाजपा ने पूछा- चुप क्यों है सोनिया, राहुल और प्रियंका?

बड़ा सियासी बदलाव! नागालैंड में बिना विपक्ष के चलेगी सरकार

नगर निगम चुनावों से पहले दिल्ली भाजपा का 'सफाई' अभियान, 3 पार्षद किए सस्पेंड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -