लखनऊ में हो रहा प्रियंका चोपड़ा का विरोध, पोस्टर में लिखा- 'तुम्हारा स्वागत नहीं है'

प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अदाकरा हैं और वह बीते दिनों तीन सालों के लंबे समय के बाद भारत आई हैं। उनके भारत आने के बाद से वह लगातार सुर्ख़ियों में हैं। आप देख रहे होंगे प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर अपने भारत दौरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। जी दरअसल पहले माना जा रहा था कि मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट अनॉमली का प्रमोशन करने के लिए प्रियंका आई हैं, हालाँकि मुंबई के बाद अब प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में हैं।

जी दरअसल लखनऊ में उन्हें बीते सोमवार को अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाते और बच्चों से मिलते देखा गया था। हालाँकि इन सभी के बीच उनका विरोध भी शुरू हो गया है। जी दरअसल लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के विरोध में पोस्टर लगाए गए। उन पोस्टर्स में लिखा गया था- ''You Are Not Welcome In City Of Nawabs यानी नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं है।'' जी दरअसल प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के प्रोग्राम के तहत दो दिनों के दौरे पर लखनऊ में हैं। गोमतीनगर के संतमूलक चौराहे के पास एक्ट्रेस के विरोध में पोस्टर लगाया गया था।

असम में 'इमरजेंसी' की शूटिंग करेंगी कंगना रनौत, CM बोले- 'मैंने उन्हें धन्यवाद दिया'

हालाँकि यह पता नहीं चला है कि ये पोस्टर किसने लगवाए है, और इसके बारे में गोमतीनगर पुलिस अभी जांच कर रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में 2 दिन के लिए मौजूद है। जी हाँ और इस दौरान वह यूनिसेफ की तरफ से कई प्रोग्राम अटेंड करेंगी। बीते सोमवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जाकर स्कूल की गतिविधियों में शामिल हुई आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच से रूबरू हुई गतिविधियों का अवलोकन किया।

वहीं अब आज यानी मंगलवार को एक्ट्रेस लोक बंधु अस्पताल जाएंगी और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी। जी हाँ और इसके अलावा वह न्यू बोर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय के साथ गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय पहुंचेंगी। आपको बता दें कि लखनऊ में आंगनबाड़ी केंद्रों में जाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई वीडियो और फोटो शेयर किए थे।

उस दौरान उनका का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें लैंगिक असमानता के बारे में बात करते देखा गया। जी हाँ और उस वीडियो में प्रियंका कह रही थीं, 'अभी मैं यूनिसेफ के साथ भारत के लखनऊ में हूं। हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से किए जा रहे काम को देखने के लिए यूनिसेफ के अलग-अलग भागीदारों के पास जा रहे हैं। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सुनूंगी और समाधान देखूंगी, क्योंकि बड़े पैमाने पर समाधान की जरूरत है।'

अनुष्का ने शुरू की अपनी फिल्म की आखिरी शूटिंग

सामने आया कार्तिक आर्यन की फिल्म का टीज़र, इस दिन होगी रिलीज

जल्द ही शुरू होने जा रही है टाइगर और अक्षय की फिल्म की शूटिंग

 

Related News