छोटी लड़कियों से जिस्मफरोशी करना शमशेर खलीफा का पुश्तैनी धंधा, कमाई अकूत संपत्ति, अब हुआ गिरफ्तार

पटना: बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी में धकेलने वाले कुख्यात दलाल शमशेर खलीफा को अरेस्ट कर लिया गया है। कुख्यात अपराधी खलीफा बेगूसराय क्षेत्र में अपनी अवैध गतिविधियां संचालित करता था। हालाँकि, उसका नेटवर्क कटिहार, पूर्णिया सहित बिहार के अन्य जिलों में फैला हुआ है।

 

बेगूसराय पुलिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि, 'नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को पुलिस ने मंगलवार (31 जनवरी) को अरेस्ट कर लिया है। शमशेर खलीफा के अड्डे से गत माह पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर लिया था।' हालाँकि, उस वक़्त पुलिस कार्रवाई के दौरान शमशेर खलीफा फरार होने में सफल रहा था। पुलिस ने तब 7 महिलाओं और 8 पुरुषों को अरेस्ट किया था। उसके बाद से ही खलीफा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही थी।

बेगूसराय के SP योगेन्द्र कुमार ने कहा है कि, 'नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर शमशेर देह व्यापार का धंधा करवाता था। यह उसका पुश्तैनी धंधा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए हमने टीमें गठित की हुई थी। गत माह बलिया थाना क्षेत्र में उसके अड्डे पर छापेमारी के दौरान वह बच निकला था, मगर इस बार उसपर हमारी कड़ी नजर थी। हमने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।'

SP योगेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि उस पर हत्या का एक केस और वेश्यावृत्ति के तीन केस दर्ज हैं। उसका नाम जिले में शीर्ष दस वांटेड अपराधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि देह व्यापार से शमशेर ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। अब उसकी संपत्तियों की भी जाँच की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस कुख्यात अपराधी के पकडे जाने के बाद इलाके में देह व्यापार में कमी आएगी।

यूपी से 10वीं की छात्रा का किडनैप, दिल्ली ले जाकर किया रेप, 4 आरोपी फरार

नेपाली मौलाना को किसने बनवा दिए भारतीय आधार कार्ड और पासपोर्ट ? धराया आरोपी

बिहार में लौटा जंगलराज ! सरेआम गोलियों से भूनकर गाँव के मुखिया की हत्या

 

 

 

Related News