केंद्र की टीकाकरण नीति पर प्रियंका ने उठाए सवाल, कहा- वैक्सीन के 35000 करोड़ कहाँ खर्च कर दिए ?

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, "मई में वैक्सीन उत्पादन क्षमता 8.5 करोड़ थी जबकि वैक्सीन उत्पादन 7.94 करोड़ हुआ। वहीं, 6.1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई।" 

 

प्रियंका ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि 'जून में सरकार ने 12 करोड़ वैक्सीन के उत्पादन का दावा किया है। प्रियंका गांधी ने इस पर सवाल किया, क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहां खर्च किए? अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा।' गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका वाड्रा ने कहा था, "आज देश में रोज़ औसतन 19 लाख लोगों को टीका लग पा रहा है। केंद्र सरकार की ढुलमुल वैक्सीन नीति ने वैक्सीन वितरण को अधर में लाकर छोड़ दिया है।"

बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने बुधवार को भी वैक्सीन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भारत विश्व में सबसे अधिक वैक्सीन उत्पादन करने वाला देश है। इसके बाद भी देश में केवल 3.4 फीसदी लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हो पाया है। भारत के भ्रमित टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कौन जिम्मेदार है?

केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान- 5 जून से बिना राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा मुफ्त राशन

चिदंबरम ने सरकार पर लगाया वैक्सीन पॉलिसी का आरोप, कहा- वैक्सीन को आपात मंजूरी देने में क्यों की देरी?

द्रमुक पार्टी ने मनाई करुणानिधि की 98वीं जयंती, स्टालिन ने कई योजनाओं को दिखाई हरी झंडी

Related News