प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फैमिली फोटो, नीलम उपाध्याय भी आईं नजर

बॉलीवुड में अपने सेक्सी फिगर और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस होने वाली प्रियंका चोपड़ा के भाई इन दिनों कुछ अधिक चर्चाओं में हैं। जी दरअसल वह पहले ही दो बार सगाई करके तोड़ चुके हैं और अब खबरें आ रही हैं कि वह तीसरी बार सगाई करने के लिए तैयार हैं। जी दरअसल, इन दिनों यह चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा साउथ की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय को डेट कर रहे हैं हालाँकि इस पर नीलम अपनी चुप्पी तोड़ चुकीं हैं लेकिन फिर भी यह खबरें बंद होने का नाम नहीं ले रहीं हैं।

 

आपको याद हो हाल ही में एक इवेंट में दोनों को एक साथ देखा गया था और उसी के बाद से लोग यह कयास लगाने लगे थे कि दोनों की सगाई हो चुकी है। वहीं उस समय नीलम के हाथ में ऊंगली देखकर सभी ने यही कहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है और अब एक बार फिर से दोनों की एक तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है। जी दरअसल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होली का त्योहार मनाने भारत आए हैं। वहीं दोनों ने अपनी फैमिली के साथ एक फोटोशूट कराया, जिसमें सिद्धार्थ और प्रियंका चोपड़ा समेत मधु चोपड़ा के साथ नीलम उपाध्याय को भी देखा जा सकता है।

इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'इस बार पूरे परिवार के लिए होली पांच दिन पहले ही आ गई है। ' वैसे यह देखकर कहा जा सकता है कि नीलम उनके घर की मेंबर बन गईं हैं। इस तस्वीर में नीलम उपाध्याय साफ़ नजर आ रहीं हैं और इस तस्वीर से यह साफ़ हो रहा है कि नीलम भी प्रियंका के घर की सदस्य बन चुकीं हैं।

Sheer Qorma Trailer: समलैंगिक रिश्तों की कहानी लायी है स्वरा भास्कर

Video: बहन अर्पिता की बेटी को किस करते नजर आए सलमान खान

मुसीबत में फंसे धर्मेंद्र, सील हुआ नया रेस्टोरेंट

 

Related News