वेस्टर्न ड्रेस पर प्रियंका ने फ्लॉन्ट किया अपना मंगलसूत्र

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बड़ा नाम कमाने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में काफी व्यस्त नजर आ रही हैं. हाल ही में प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म isn't it romantic रिलीज़ हुई हैं जिसके प्रमोशन के लिए देसी गर्ल रोज किसी ना किसी नए इवेंट में शिरकत कर रही हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमे वो बेहद ही हॉट नजर आई.

देसी गर्ल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों को देखकर हर कोई यही सोच कर आश्चर्चचकित रहता है कि हर समय प्रियंका चोपड़ा खुद को इतना फ्रेश कैसे रखती हैं. ये तस्वीरें तब की जब प्रियंका अपने डेली रुटीन वर्क के लिए लंदन में बाहर निकलीं. इस दौरान कैमरे की नजर उनके मंगलसूत्र पर जा पड़ी. प्रियंका वेस्टर्न ड्रेस में भी अपना मंगलसूत्र फ्लांट करती हुई दिखाई दीं.

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान येलो कलर का सूट पहन रखा था, ओवरकोट के साथ. हर बार की तरह इस बार भी वो बोल्ड लुक में नजर आई. आपको बता दें प्रियंका ने 1 दिसंबर को निक से क्रिश्चयन रिवाज से शादी की थी और 2 दिसंबर को उन्होंने हिन्दू रिवाज से निक संग सात फेरे लिए थे.

प्रिया प्रकाश के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज़ से पहले ही लीक हुई फिल्म

क्या प्रियंका चोपड़ा हिंदी हैं? एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शाहिद कपूर की पत्नी और बेटी की ऐसी तस्वीर हो रही खूब वायरल

Related News