बेटी को गोद में लेकर रामलला के दर्शन करने पहुंचीं प्र‍ियंका चोपड़ा, इस अवतार में आई नजर

भारत लौटने के पश्चात् मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस एवं बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। वहां उन्होंने परिवार संग राम लला के दर्शन किए। ये 2024 में पहली बार है जब प्रियंका भारत आई हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पति निक जोनस भी मुंबई पहुंचे थे। अब ग्लोबल स्टार अपने परिवार के साथ राम लला के दर्शन को पहुंची हैं।

मुंबई आने के पश्चात् से अभी तक प्रियंका चोपड़ा को कई इवेंट्स में देखा जा चुका है। सबसे पहले उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड बुल्गारी के स्टोर का उद्घाटन किया था। मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में ये स्टोर खुला है। ये भारत का पहला बुल्गारी स्टोर है। फिर प्रियंका को ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट एवं श्लोका मेहता के साथ होली की पार्टी करते देखा गया। उनका पिंक साड़ी एवं करोड़ों की ज्वेलरी वाला लुक वायरल हुआ था।

19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा, अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Women of My Billion की घोषणा की। इस सबके पश्चात् अब प्रियंका चोपड़ा राम लला से मिलने और उनके दर्शन करने पहुंची हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती दिखाई दिए। अभिनेत्री एवं उनके परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा को येलो सूट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी गोद में बेटी मालती को उठाया हुआ है। ऑरेंज ड्रेस में मालती मेरी बहुत क्यूट लग रही हैं। 

अचानक माधुरी दीक्षित के कदमों में बैठ गए कार्तिक आर्यन, वायरल हुआ VIDEO

'अगर तुम नहीं होते तो कभी कबीर सिंह नहीं बनती', विजय देवरकोंडा से बोले शाहिद कपूर

'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज' में नजर आएगा बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर

Related News