ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप की बिगड़ी सेहत, अस्पताल में किया गया भर्ती

ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कहा जा रहा है कि उनके अस्वस्थ्य महसूस करने के पश्चात् उन्हें तत्काल हॉस्पिटल लेकर जाया गया। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को बताया कि प्रिंस फिलिप को मंगलवार शाम को निजी किंग एडवर्ड VII हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलिप के चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया है।

वही प्रिंस फिलिप के कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहने की संभावना है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके और वह आराम कर सकें। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे तथा वह सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही नजर आते हैं।

इंग्लैंड में कोरोना वायरस की वजह से हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस फिलिप को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है। हालांकि, उनके उम्र की वजह से डॉक्टर उनपर चौबीस घंटे नजर बनाए हुए हैं।

जापान कोरोना वैक्सीन ड्राइव के पहले चरण में 40,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों का करेगा टीकाकरण

फेसबुक ने ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए बंद कीं ये सेवाएं

नेपाल ने चीनी सिनोफेर्म कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से भी खरीदेगा एस्ट्राजेनेका वैक्सीन

Related News