आज ममता के गढ़ में पीएम मोदी, करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण

कोलकाता : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वह दुर्गापुर और ठाकुरनगर में रैली करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा मोदी 294 किमी लंबी अंदाल-सैंथिया-पाकुड़-माल्दा और खाना-सैंथिया रेललाइन के विद्युतीकरण को भी देश को समर्पित करेंगे।

यहां मरने के बाद भी मुर्दों को नहीं है सुकून, ऐसी हो रही परेशानी

शाह भी कर चुके है रैली 

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मालदा में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा था- ममता सरकार ने भाजपा को रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी। ममता को डर था कि रथ यात्रा निकलती तो यह उनकी सरकार की अंतिम यात्रा होती।

फ्लिपकार्ट पर हॉनर डेज सेल शुरू, 9 हजार रु की छूट के साथ मिल रहे स्मार्टफोन

मोदी के पोस्टर पर ममता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के एक नेता ने बताया है कि दुर्गापुर में मोदी के सभास्थल से कुछ मीटर दूर मोदी के बैनर के ऊपर ममता बनर्जी के पोस्टर लगाए गए हैं। यह साबित करता है कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। अगर हमारे कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन पर हमला किया जाता है।

जींद उपचुनाव: भाजपा निकली आगे तो कांग्रेस ने किया हंगामा, मतगणना रुकी

पीएम मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी भगवद्गीता का लोकार्पण

बिना पुरुषों का है ये गांव, जहां महिलायें ऐसे करती हैं अपना गुज़ारा

Related News