राहुल के सोमनाथ दर्शन पर पीएम मोदी ने कसा तंज

सोमनाथ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने गुजरात के दो, दिवसीय दौरे के तहत सोमनाथ मंदिर पहुंचे। राहुल के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत भी मौजूद थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर पहुंचकर, भगवान को जल समर्पित किया। हालांकि नियमों के अनुसार, वे गर्भगृह में नहीं गए। मगर उन्होंने, मंदिर के गर्भगृह के बाहर निर्मित कृत्रिम कुंड में जल समर्पित कर, ज्योर्तिलिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन किए।

राहुल गांधी द्वारा, भगवान श्री सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के दौरान, मंदिर परिसर वेदमंत्रों की ध्वनि से गूंज रहा था। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में अपने चुनाव प्रचार के दौरान, मोरबी में जनसभा की। जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक वार किए।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि, उनके नाना ने सोमनाथ मंदिर नहीं बनवाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आखिर क्या राहुल गाँधी को सोमनाथ का इतिहास मालूम है? उन्होंने कहा कि, मंदिर का जीर्णोद्धार तो सरदार पटेल ने करवाया था।

उल्लेखनीय है कि, भाजपा व कांग्रेस दोनों के ही कद्दावर नेता आज गुजरात में प्रचार - प्रसार कर रहे हैं। इस दौरान जहां वे सभाऐं करेंगे वहीं, उनके रोड शो का आयोजन होगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करने में लगे हैं वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा और केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं। 

फिर होंगे दो महारथी आमने - सामने

पति को चुनाव जिताने के लिए, पत्नी ने कसी कमर

राहुल गाँधी को नहीं है समझ

सरकार ने की अपराधों की रोकथाम

Related News