'मन की बात' में बोले PM मोदी- 'भारत में विश्व की सबसे पुरानी भाषा तमिल है...'

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध एवं 5 प्रदेशों के विधानसभा चुनावों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक प्रोग्राम 'मन की बात' को संबोधित किया। अपने संबोधन के चलते सबसे पहले उन्होंने भारत से चोरी हुईं प्रतिमाओं को देश में वापस लाने पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल है। वर्ष 2019 में, हिन्दी, विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर थी। आज के दिन, मतलब 27 फरवरी को मराठी भाषा गौरव दिवस भी है. 'सर्व मराठी बंधु भगिनिना मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा।'

तंजानिया के भाई-बहन किलि पॉल एवं उनकी बहन नीमा ये बहुत सुर्ख़ियों में हैं एवं मुझे पक्का विश्वास है आपने भी उनके बारे में अवश्य सुना होगा। उनके भीतर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है तथा इसी कारण वे बहुत लोकप्रिय भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर हमारा राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाते हुए उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले उन्होंने लता दीदी का गाना गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। मैं दोनों भाई-बहन की क्रिएटिविटी की प्रशंसा करता हूं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 7 सालों में देश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया है। इसी माह के आरम्भ में Ayush Start-up चैलेंज आरम्भ हुआ है। इस चैलेंज का लक्ष्य इस क्षेत्र में काम करने वाले Start-ups को पहचान करके उन्हें बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक बार जब लोग मिलकर के कुछ करने की ठान लें, तो वो अद्भुत चीजें कर जाते हैं। 'मिशन जल थल' नाम का एक जन आंदोलन कश्मीर के श्रीनगर में चल रहा है। यह श्रीनगर की झीलों तथा तालाबों की साफ-सफाई एवं उनकी पुरानी रौनक लौटाने की एक अनोखी कोशिश है।

Video: यूक्रेन में लोगों ने रूसी सैनिकों को घसीट कर बनाया बंदी !

तालिबान ने पाकिस्तान पर बोला हमला, 3 की मौत 20 से अधिक घायल

रूस ने उड़ाई पाइपलाइन तो बना 'मशरूम क्लाउड', बनेगा तबाही की वजह

Related News