पवन सिंह के इस नए गाने ने लूटा फैंस का दिल, 48 घंटों में ट्रेंड हुआ वीडियो

भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह का नया भोजपुरी सांग 'डॉक्टर साहेब माना किए हैं' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के इस भोजपुरी सांग की दीवानगी इस कदर है कि दो दिनों में इस सांग को लगभग 17 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं तथा ये सिलसिला रफ़्तार से आगे बढ़ता जा रहा है। 

वही इस भोजपुरी सांग में पवन सिंह का अंदाज भोजपुरी प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं उनकी आवाज कहर मचाए हुए है। पवन सिंह की आवाज के दीवाने तो वैसे भी करोड़ों के आंकड़े में हैं तथा यही वजह है कि उनके सांग्स को रिलीज के साथ ही बेहतरीन प्यार मिलता है। पवन सिंह द्वारा गाए गए इस भोजपुरी सांग 'डॉक्टर साहेब माना किए हैं' को रिकेश पांडे ने लिखा है। साथ-साथ इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है।

इसके साथ ही पवन सिंह का यह सांग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस सांग के वीडियो में पवन सिंह ने अभिनेत्री के साथ शानदार रोमांस और डांस किया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह इन दिनों निरंतर कई हिट गाने दे चुके हैं। उनके नए हिट गानों में 'पुदिना ए हसीना', 'मजनुआ पीटाता' सम्मिलित है। आए दिन पवन सिंह के गाने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा जाते है।

एक एक्सीडेंट ने बदल दी थी अरविंद स्वामी की जिंदगी, एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहते थे अभिनेता

जब काजल अग्रवाल को इस मशहूर सुपरस्टार ने फिल्म के दौरान कर दिया था जबरन किस, एक्ट्रेस का हुआ था ये हाल

काम पर लौटीं रानी चटर्जी, तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

Related News