जब काजल अग्रवाल को इस मशहूर सुपरस्टार ने फिल्म के दौरान कर दिया था जबरन किस, एक्ट्रेस का हुआ था ये हाल
जब काजल अग्रवाल को इस मशहूर सुपरस्टार ने फिल्म के दौरान कर दिया था जबरन किस, एक्ट्रेस का हुआ था ये हाल
Share:

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज अपना जन्मदिन मना रही है, काजल का जन्म 19 जून 1985 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। काजल की बड़ी बहन निशा अग्रवाल भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू तथा मलयालमय मूवीज में काम किया है। काजल ने मुंबई के स्कूल सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उसके पश्चात् काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की।

उन्होंने कॉलेज के समय से ही मॉडलिंग करने की तैयारियां आरम्भ कर दी थीं। अंतिम वर्ष तक पहुंचते-पहुंचते काजल ने मॉडलिंग आरम्भ कर दी थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'क्यों हो गया ना' से डेब्यू किया था। मूवी में वो दीया मिर्जा की दोस्त की भूमिका में थीं जो बहुत छोटा किरदार था। इसके पश्चात् उन्होंने डायरेक्टर तेजा की फिल्म 'लक्ष्मी कलयाणम' के माध्यम से कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू सिनेमा जगत में डेब्यू किया था।

काजल अग्रवाल के साथ कई विवाद भी जुड़े रहे। 2014 में एफचएम मैगजीन के लिए उनकी एक टॉपलेस फोटोशूट सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि काजल के मुताबिक, उन्होंने ऐसा कोई फोटोशूट कराया ही नहीं। उनका कहना था कि उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। बॉलीवुड मूवी 'दो लफ्जों की कहानी' में काजल एवं रणदीप हुड्डा का लिपलॉक सीन था। खबरों की मानें तो इस सीन के बारे में काजल को पहले से जानकारी नहीं थी तथा रणदीप हुड्डा ने उन्हें अचानक किस कर लिया था। जिससे काजल नाराज हो गई थीं। बाद में फिल्म निर्माताओं के मनाने पर उनका गुस्सा शांत हो पाया था।

एक एक्सीडेंट ने बदल दी थी अरविंद स्वामी की जिंदगी, एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहते थे अभिनेता

थालापति विजय ने तोड़ा रजनीकांत का रिकॉर्ड? जानकर फैंस भी हो जाएंगे हैरान

नया कॉमेडी स्पेशल शो लेकर आ रहे हैं विल स्मिथ, नेटफ्लिक्स पर मचाएंगे धूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -