परिणीति ने किया खुलासा निक जीजू से जूता चुराई की लेगी इतनी मोटी रकम

बॉलीवुड और हॉलीवुड में इन​ दिनों अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है निक और प्रियंका चोपड़ा। सगाई के बाद से यह दोनों कपल मीडिया का हॉट टॉपिक बन गए है। पिछले कई दिनों से इनकी शादी की तारीख के कयास लगाए जा रहे थे कि कब इनकी शादी होगी। इसकी तारीख सामने आ चुकी है। निक और प्रियंका 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें प्रियंका और निक के सबसे ज्यादा कोई करीब है तो वह है परिणीति चोपड़ा। 

न्यूयॉर्क की सड़कों पर इश्क फरमाते हुए नजर आए लव बर्ड्स रणबीर-आलिया

परिणीति को ही परिवार में सबसे पहले पता चला था कि निक ने प्रियंका को प्रपोज कर दिया। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड'की शूटिंग में व्यस्त है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह अपने जीजू से जूता चुराई में कितना नेक लेगी.?? इस सवाल पर परिणीति ने कहा कि जीजू ने तो उन्हें सिर्फ 10 डॉलर देने की बता कही है लेकिन वह 5 मिलियन डॉलर यानि 37 करोड़ रूपए लेगी। साथ ही यह भी कहा कि वह अपने जीजू को इतनी आसानी  से नहीं छोड़ेंगी। 

तीसरी बार रोमांस करते दिखेंगे 'मांझी और फगुनिया

परिणीति ने अपनी बहन की शादी के लिए तैयारी शुरू कर दी। यह भी तय कर लिया है कि वह अपनी बहन की शादी में किन -किन गानों पर डांस करने वाली है। परिणीति ने बताया कि वह 'राम चाहे लीला',तूने मारी एंंट्रियां,देसी गर्ल पर डांस करेंगी। उसमें निक जोनस के गाने भी मिक्स होंगे। यह जोड़ी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेगी। आपको बता दें यह देश का सबसे खूबसूरत होटल है।   

बॉलीवुड अपडेट्स 

TOH के गाने के लिए इतनी मेहनत की अमिताभ और आमिर ने, देखिये मेकिंग वीडियो

दुर्गा पूजा में देवी माँ के दर्शन करने परिवार सहित पहुंचे अमिताभ बच्चन

जाह्नवी के इस ग्लैमरस लुक को देखकर आप भी खुद को रोक नहीं पाएंगे....

Related News