पाकिस्तान ने पकड़े भारत के 36 मछुआरे

अहमदाबाद। पाकिस्तान द्वारा भारत के मछुआरों को वाघा बाॅर्डर के रास्ते भारत में छोड़े जाने को लेकर कार्रवाई की गई थी। जिसकी सराहना की जा रही थी लेकिन भारतीय मछुआरों को छोड़ने के अगले ही दिन बुधवार को जखौ तट से 36 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया गया। इतना ही नहीं मछुआरों की करीब 6 नाव जब्त कर ली गईं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर के जखौ में भारत और पाकिस्तान की जल सीमा पर पाकिस्तान के मरीन सिक्यूरिटी एजेंसी द्वारा कार्रवाई की गई। दरअसल 36 मछुआरों को बंधक बना लिया गया। इतना ही नहीं नेशनल फिश वर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी द्वारा कहा गया कि करीब दो दिन पहले पाकिस्तान ने भारत के 220 मछुआरों को छोड़ दिया था।

माना जा रहा है कि पाकिस्तान भारत द्वारा उसके मछुआरों को भारतीय कैद से न छोड़े जाने से नाराज़ था ऐसे में उसने भारत के मछुआरों को जखौ क्षेत्र में पकड़ लिया। पाकिस्तानी मछुआरा संगठन द्वारा भारत से पाकिस्तान के मछुआरों को छोड़ने की मांग भी की गई थी। मगर भारत ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

11 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने पकड़ा

मछुआरों पर पैनी नजर, आतंकी बन मचा सकते है तबाही

 

 

 

 

Related News