पिंक कलर की शिमरी साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाई अपनी अदाएं

अपने डांस से सभी का दिल जीतने वाली नोरा फतेही आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'भुज' के कारण चर्चा में बनीं हुईं हैं। नोरा को उनके दमदार अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने डांस से लेकर अपने लुक्स तक से फैंस का दिल जीता है। नोरा को उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है और फिटनेस के चलते ही वह हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। अब हाल में ही उनका लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। इस नए लुक में वह ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की।

इस नए फोटोशूट में वह पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहने हुए नजर आईं। जी दरअसल इस लुक में जो नोरा को देख रहा है उनका दीवाना हो रहा है। वैसे अपने इस लुक के साथ नोरा ने लाइट मेकअप के साथ पिंक कलर की ग्लोसी लिपस्टिक लगाई है और अपने बालों को ओपन किया हुआ है। अपने इस लुक में नोरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं जो आप देख सकते हैं। वैसे साड़ी लुक के अलावा नोरा का बीच लुक भी काफी वायरल हुआ था।

बीते दिनों ही वह एनिमल प्रिंट बिकनी पहने हुए नजर आईं थी और इसके चलते वह चर्चा में रह चुकीं हैं। वैसे नोरा के वर्क फ्रंट की बात करे तो बीते दिनों ही अदाकारा का गाना ‘जालिमा कोका कोला' रिलीज हुआ है, जो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हमेशा अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जितने वाली नोरा अब शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आने वाली हैं। जी दरअसल जल्द ही नोरा फतेही अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी।

अब भी 8200 रुपए सस्ता बिक रहा सोना, जल्दी कीजिए, कभी भी बढ़ सकते हैं भाव

अफगान बलों के गुप्त अभियान में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

ट्रेक्टर से 'साइकिल' पर आए राहुल गांधी, वीडियो देख लोग बोले- 'पूरी नौटंकी'

Related News