जारी हुई NIRF रैंकिंग, देखें बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2021 की NIRF रैंकिंग (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) जारी कर दी। इस साल भी ओवरऑल श्रेणी में IIT मद्रास को देश का बेस्ट शैक्षणिक संस्थान चुना गया है। वहीं IISC बेंगलुरु दूसरे तथा IIT बॉम्बे तीसरे स्थान पर हैं। बेस्ट यूनिवर्सिटी कैटेगरी में IISC बेंगलुरु पहले, जेएनयू दूसरे तथा BHU तीसरे पायदान पर हैं। इस साल रैंकिंग फ्रेमवर्क में टॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट्स की कैटेगरी भी सम्मिलित की गई है। इस कैटेगरी में इस साल IISC बेंगलुरु पहले, IIT मद्रास दूसरे तथा IIT बॉम्बे तीसेर स्थान पर रहे।

ओवरऑल कैटेगरी में देश के बेस्ट 10 संस्थान:- 1. आईआईटी मद्रास 2. आईआईएससी, बेंगलुरु 3. आईआईटी, बॉम्बे 4. आईआईटी दिल्ली 5. आईआईटी कानपुर 6. आईआईटी खड़गपुर 7. आईआईटी रुड़की 8. आईआईटी गुवाहाटी 8. जेएनयू, दिल्ली 9. आईआईटी रुड़की 10. बीएचयू, वाराणसी

यूनिवर्सिटी कैटेगरी में रैंकिंग 2021:- 1. आईआईएससी, बेंगलुरु 2. जेएनयू, दिल्ली 3. बीएचयू, वाराणसी 4. कलकत्ता यूनिवर्सिटी,  प. बंगाल 5. अमृता विश्व विद्यापीठ, कोयंबटूर, तमिलनाडु 6. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली 7. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक 8. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता 9. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, हैदराबाद 10. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची:-  1. आईआईटी मद्रास 2. आईआईटी दिल्ली-2 3. आईआईटी बॉम्बे -3 4. आईआईटी कानपुर 5. आईआईटी खड़गपुर 6. आईआईटी रुड़की 7. आईआईटी गुवाहाटी 8. आईआईटी हैदराबाद 9. एनआईटी तिरुचापल्ली 10. एनआईटी सुरथकल 

देश के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज:- 1. एम्स दिल्ली 2. पीजीआईएमईआर (चंडीगढ़)  3. क्रिश्चिन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर (बेंगलुरु)  4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस- बेंगलुरु 5. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ

देश के टॉप 5 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट:- 1. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद 2. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), बेंगलोर 3. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), कलकत्ता 4. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), कोझीकोड 5. आईआईटी, दिल्ली

देश के टॉप 10 कॉलेज:-  1. मिरांडा हाउस, दिल्ली 2. लेडी श्री राम कॉलेज ऑफ वुमेन, दिल्ली 3. लोयोला कॉलेज, चेन्नई 4. सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता 5. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा 6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वूमेन, कोयंबटूर 7. प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई 8. सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली 9. हिंदू कॉलेज, दिल्ली 10 श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली

देश के बेस्ट फॉर्मेसी कॉलेज:- रैंक    इंस्टीट्यूट का नाम 1    जामिया हमदर्द, दिल्ली 2.  पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ 3. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी 4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली 5. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई

ये हैं टॉप आर्किटेक्चर संस्थान:- 1. आईआईटी, रूड़की  2. एनआईटी, कालीकट 3. आईआईटी, खड़गपुर 4. स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली 5. सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्लानिंग एंड टेकनोलॉजी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद

रैंक    लॉ कॉलेज का नाम:- 1    नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु 2    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली 3    नाल्सर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद 4    वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुडिशियल साइंसेज, कोलकाता 5    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर    

ये हैं देश के टॉप 5 रिसर्च संस्थान:- 1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू 2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास 3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे 4. इंडियन इंस्टीट्यूटऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली 5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर

कोरोना महामारी के चलते बीते साल की भांति इस वर्ष भी रैंकिग जारी करने का प्रोग्राम ऑनलाइन मोड से हुआ। 

माँ वैष्णोदेवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे राहुल, वायरल हो रही इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीर

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे अमित शाह के बेटे जय शाह, कर रहे थे धोनी के नाम का ऐलान

गुंटूर जिले में बलात्कार के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Related News