हाई प्रोफाइल पत्नी की लक्जरी लाइफ से परेशान था पति, गोली मारकर कर दी हत्या

नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली में हुए नव विवाहित युवती नैंसी की हत्या प्रकरण में पुलिस ने हैरतअंगेज़ खुलासा किया है। जनकपुरी पुलिस ने महिला के पति और उसके दो दोस्तों को क़त्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वेस्ट दिल्ली के जनकपुरी पुलिस ने नव विवाहित युवती नैंसी के क़त्ल के आरोप में उसके पति साहिल चोपड़ा और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी पति कार डीलर का कारोबार करता था और युवती पहले इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्य करती थी। लगभग दो वर्ष पूर्व बर्थ डे पार्टी में नैंसी और साहिल की दोस्ती हुई थी फिर प्रेम हुआ और दोनों चुपके-चुपके लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे और फिर इसी वर्ष मार्च में दोनों ने विवाह कर लिया था। आरोपी के परिवार वालों का इल्जाम है कि लड़की के कई बॉयफ्रेंड थे और वो बार डांसर थी। शादी के बाद चार लोगों का यह परिवार अच्छे से रह रहा था। किन्तु बहू की गलत हरकतों से बेटा चिंतित रहने लगा था। उनका कहना है कि बहू बार मे जाकर हजारों रुपए लुटाती थी। 

मामले का खुलासा तब हुआ जब हरिनगर में रहने वाले नैंसी के पिता ने थाने में तहरीर दर्ज कराई कि कई दिनों से उनकी पुत्री से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनकी बेटी की शादी जनकपुरी के निवासी साहिल चोपड़ा के साथ इसी वर्ष मार्च में हुई थी। साहिल पेशे से सेकंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता था। किन्तु युवती के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम युवक पर दागी गोलियां

शादी के एक दिन पहले मिला दुल्हन का शव, जांच में जुटी पुलिस

विवाहिता ने की आत्महत्या तो ससुराल में मायके वालों ने जमकर किया हंगामा

Related News