आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके गीतकार संतोष आनंद, नेहा कक्क्ड़ ने की मदद

टीवी शो इंडियन आइडल की जज बनकर सभी के दिलों में बसने वाली नेहा कक्कड़ आए दिन अपने कामों के लिए भी सुर्ख़ियों में रहती हैं। नेहा आजकल दान देने में भी सबसे आगे हैं। वह आए दिन लोगों की मदद करती हैं। अब तक उन्होंने इंडियन आइडल के सेट पर कई लोगों की मदद की है। जी हाँ, वह सबकी मदद के लिए हमेशा आगे आती रही हैं। अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल हाल ही में नेहा ने सदाबहार गीतकार संतोष आनंद को 5 लाख रुपए की सहायता की हैं।

आपको हम यह भी बता दें कि रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में गीतकार संतोष आनंद, संगीतकार प्यारेलाल के साथ बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। वैसे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की लीजेंड जोड़ी को हम सभी अच्छे से जानते हैं। फिलहाल सामने आने वाली रिपोर्ट में यह बताया गया है कि शो में गीतकार ने बताया कि वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और उन्होंने काफी कर्ज लिया हुआ है। जैसे ही नेहा कक्कड़ ने संतोष आनंद की कहानी सुनी तो वह बड़ी प्रभावित हो गई थी।

उसके बाद नेहा ने कहा, 'मैं अपनी ओर से 5 लाख की सहायता राशि देना चाहती हूं और मैं भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री से निवेदन करूंगी कि वह संतोष जी को काम दें क्योंकि वह हमारी इंडस्ट्री का अहम हिस्सा है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने दोस्तों की बुरे समय में मदद करें।' इस तरह नेहा ने अपना फर्ज निभाते हुए सभी से निवेदन भी किया। वैसे यह पहली बार नहीं है जब नेहा ने किसी की मदद की हो वह इसके पहले भी कई बार लोगों की मदद कर चुकीं हैं। बात करें संतोष आनंद के बारे में तो वह फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

आर माधवन को मिली डॉक्टर ऑफ लैटर्स की उपाधि

शाहिद भी बने 'Pawri Ho Rahi Hai' का हिस्सा, शेयर किया मजेदार वीडियो

फेसबुक पर लाइव आकर खेसारीलाल ने दी मरने की धमकी, कहा- कुछ लोग मुझे भी सुशांत बनाना चाहते है...

Related News