शाहिद भी बने 'Pawri Ho Rahi Hai' का हिस्सा, शेयर किया मजेदार वीडियो
शाहिद भी बने 'Pawri Ho Rahi Hai' का हिस्सा, शेयर किया मजेदार वीडियो
Share:

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नयी फिल्म के शूट में व्यस्त हैं। वैसे इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि शाहिद बहुत ही मजाकिया किस्म के एक्टर हैं। वैसे तो ऑनस्क्रीन शाहिद का इन्टेंस लुक नजर आता है, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी हंसाते हैं। जब भी वह अच्छे मूड में होते हैं तो उन्हें मजाक करते हुए देखा जाता है। अब उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है वह उनके मजाकिया अंदाज को दिखा रहा है। इसमें वह Pawri Ho Rahi Hai में अपना अलग अंदाज दिखाते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ”फेकर्स, फेकू का फेक कर रहे हैं। ठीक शब्दों को कभी कहा नहीं जा सकता।” आप देख सकते हैं इस वीडियो में शाहिद काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शहीद के साथ उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी हैं और एक्ट्रेस राशि भी हैं। सभी वीडियो में मजे करते नजर आ रहे हैं। वैसे यह वीडियो बनने के पीछे की कहानी एक पाकिस्तानी लड़की की है जो Pawri Ho Rahi Hai कह कर सोशल मीडिया पर छा गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस पाकिस्तानी लड़की का नाम दानानीर मोबीन है। दानानीर को कॉन्टेंट क्रिएटर यशराज मुखाटे द्वारा बनाए गए एक मीम ने मशहूर कर दिया हैं। इस वीडियो में Party को Pawri कहने के दानानीर के अंदाज ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। आज वह चर्चाओं में हैं। जी दरअसल दानानीर दोस्तों के साथ नथिया गली के खैबर पख्तूनख्वा में घूमने गई थीं और वहीं पर फोन निकालकर उन्होंने ये वीडियो शूट किया था।

फेसबुक पर लाइव आकर खेसारीलाल ने दी मरने की धमकी, कहा- कुछ लोग मुझे भी सुशांत बनाना चाहते है।।।

एक बार फिर साथ नजर आएगी शिल्पा-सुनील शेट्टी की जोड़ी, फैंस को खली इस सुपरस्टार की कमी

हनीमून पर श्वेता ने काटा आदित्य नारायण का कान, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -