NCP विधायक भरत भालके का कोरोना से निधन, पुणे में चल रहा था इलाज

मुंबई: महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के MLA भरत भालके का शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में देहांत हो गया। उन्हें कोरोना वायरस के बाद की समस्याओं के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। भालके 30 अक्तूबर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। तब उन्हें रूबी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे चार दिनों में स्वस्थ होकर अपने विधानसभा क्षेत्र वापस आ गए थे। 

हालांकि, इसके बाद वे किडनी संबंधित समस्या से ग्रसित हो गए। इस वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद शनिवार रात को उनका देहांत हो गया। NCP अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया था और भालके की स्थिति के संबंध में जानकारी ली थी। 60 वर्षीय भालके का निधन NCP के लिए झटके की तरह है।

वे लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने NCP के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। पंढरपुर के सरकोली में रविवार को भालके के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

माराडोना के अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भारी मात्रा में भीड़

जर्मनी में लगभग 1 मिलियन कोरोनावायरस संक्रमित मरीज किए गए दर्ज

ब्रिटेन ने इंग्लैंड में लॉकडाउन के बाद नए उपायों का दिया विवरण

 

Related News