सामने आया बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम, स्टार्स ने दी बधाई

मनोरंजन जगत के मशहूर स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। बिपाशा और करण ने बेटी के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि बेबी गर्ल का नाम क्या है।

बेटी के साथ पहली तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने स्वयं को ब्लेस्ड बताया है। तस्वीर में कपल ने अपने हाथों में बच्ची के पैर लिए हुए हैं। क्यूट से नन्हें पैरों की ये फोटो बहुत प्यारी है। इससे पता चल रहा है कि कपल की नन्हीं परी बहुत क्यूट है। तस्वीर के साथ दोनों ने लिखा, '12.11. 22, देवी बसु सिंह ग्रोवर। हमारे प्यार और देवी मां के आशीर्वाद की साक्षात निशानी अब दुनिया में आ गई है तथा ये दिव्य है। बिपाशा और करण।'

43 वर्ष की आयु में बिपाशा बसु ने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बेटी के दुनिया में आने से वो बहुत खुश हैं। बिपाशा और करण ने पहले ही बताया था कि बच्चे के आने की प्रतीक्षा बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों ही अपने बच्चे को प्यार से बिगाड़ने का इंतजार नहीं कर पा रहे। उनकी बेटी देवी के आने के बाद प्रशंसक और बॉलीवुड स्टार्स ने भी बधाइयों की झड़ी लगा दी है। टेलीविज़न अभिनेता अयाज खान, सुरभि ज्योति, नीलू कोहली, हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से लेकर अभिनेत्री सोफी चौधरी तक कई स्टार्स ने कपल के पोस्ट्स पर कमेंट किए हैं। सोफी ने लिखा, 'ये अभी तक कि बेस्ट न्यूज है। मैं आप दोनों के लिए बेहद खुश हूं। आपकी नन्हीं परी को ढेर सारी दुआएं।' सुरभि ज्योति ने लिखा, 'बधाई हो।'

'तारक मेहता...' शो की इस एक्ट्रेस ने पार की हदें, दिल थामकर देंखे ये तस्वीरें

हिंदुत्व को लेकर कन्हैया कुमार ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा ?

बिग बॉस से बाहर होंगे एक साथ 2 कंटेस्टेंट, नाम सुनकर लगेगा झटका

Related News