मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची पुलिस, जानिए क्या है मामला?

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा मलाइका अरोड़ा को आज कौन नहीं जानता। मलाइका ने अपने काम और अपने यूनीक फैशन सेंस से लोगों का दिल जीता है और वह हमेशा अपने अंदाज के लिए मशहूर रहती हैं। अदाकारा ऐसी अदाकारा हैं जो हमेशा हेल्दी रहने के लिए लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं। अधिक उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से फैंस का दिल जीत लेतीं हैं और लोगों को अपनी तरह बनने के लिए इंस्पायर करती हैं। अदाकारा कभी फैशन सेंस, तो कभी अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालाँकि इस बार मलाइका किसी और ही वजह से चर्चा में बनी हुईं हैं।

अब आप कहेंगे ऐसा क्या हो गया? तो हम आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड डीवा के घर पुलिस पहुंची है और एक्ट्रेस पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रहीं हैं। जी हाँ, सुनकर आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हो जो पुलिस को मलाइका से मिलना पड़ा? तो हम आपको बता दें कि पुलिस मलाइका के घर कोई पूछताछ करने नहीं, बल्कि उन्हें एक प्रोग्राम के लिए इनवाइट करने गई थी। जी दरअसल पुलिस अधिकारी मलाइका को एक प्रोग्राम का इनविटेशन देने गए थे। इस वीडियो में आप एक्ट्रेस को पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए देख सकते हैं। इस समय मलाइका का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब अगर हम मलाइका के निजी जीवन के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जी हाँ और यह कपल खूब सुर्खियों में बना रहता है। इस कपल को अक्सर एक-दूजे को साथ देखा जाता है। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने शादी का फैसला कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है, हालांकि, दोनों एक्टर्स ने इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल मलाइका का यह वीडियो सुर्ख़ियों का हिस्सा बना हुआ है।

बदला जाने वाला है सलमान की इस फिल्म का टाइटल

बीमार हैं धर्मेंद्र!, वीडियो जारी कर फैंस को बताया सेहत का हाल

किसी से नहीं डरते दबंग खान, जान का खतरा होने पर भी निकले शूट पर

Related News