Mother's Day 2021: गूगल ने डूडल के जरिए बनाया 'मां' के लिए कार्ड

आज दुनिया भर के कई देशों में मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। मदर्स डे माँ को समर्पित माना जाता है। आप सभी को बता दें कि इस साल 9 मई आज है और आज ही लोग अपनी माँ को स्पेशल महसूस करवाने के लिए कुछ ना कुछ खास कर रहे हैं। कई लोग माँ के साथ फोटोज शेयर कर मदर्स डे की बधाई दे रहे हैं।

अब इन सभी के बीच गूगल ने एक खास अंदाज में डूडल बनाया है। जी दरअसल गूगल डूडल आज दुनियाभर की मांओं को समर्पित है। आप देख सकते हैं गूगल ने डूडल के जरिए मां के दिन को सेलिब्रेट किया है। यह डूडल बड़ा ही खास है क्योंकि ये एक एनिमेटेड डूडल है। आप देख सकते हैं ये डूडल एक स्टिल इमेज ना होकर पोप-अप कार्ड है। इसमें कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। यह डूडल एक खास तरीके का डिजिटल कार्ड है। इस साल का गूगल डूडल कार्ड क्राफ्ट का शानदार उदाहरण है। वैसे डूडल के इस डिजिटल कार्ड का इस्तेमाल कर आप दुनिया के किसी भी कोने में अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। जी दरअसल इस बार का गूगल डूडल डिजिटल कार्ड बनाने में आपकी मदद कर सकता है।

आप देख सकते हैं डूडल पर आपको सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे अन्य प्लेटफार्म पर शेयर करने के ऑप्शन मिले है। इस बार कोरोना काल होने के चलते कई लोग हैं जो अपनी मां से मदर्स डे पर दूर हैं, ऐसे में आप अपनी मां को बाजार से कार्ड खरीदकर भेजने की जगह गूगल के डिजिटल कार्ड वाले डूडल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गूगल डूडल Olivia द्वारा बनाया गया है और गूगल डूडल में लिखा है, मदर्स डे 2021।

दिल्ली में बढ़ सकता है लॉकडाउन, संक्रमण के प्रसार में हुई गिरावट

मुंबई: मरीज को मोर्चरी गेट पर छोड़ गए दो स्वास्थ्यकर्मी, हुए बर्खास्त

इंदौर: कोरोना संक्रमण ने ली पति की जान, पत्नी ने 9वीं मंजिल से लगा दी छलांग

Related News