मुंबई: मरीज को मोर्चरी गेट पर छोड़ गए दो स्वास्थ्यकर्मी, हुए बर्खास्त
मुंबई: मरीज को मोर्चरी गेट पर छोड़ गए दो स्वास्थ्यकर्मी, हुए बर्खास्त
Share:

मुंबई: मुंबई में बीएमसी ने दो स्वास्थ्यकर्मियों को हाल ही में निष्कासित किया जा चुका है। जी दरअसल मुंबई के केईएम अस्पताल गेट का एक वीडियो बीते कल वायरल हुआ था। उस वीडियो में दो स्वास्थ्यकर्मी एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल के गेट पर छोड़कर चले गए थे। इस पूरे मामले को बीते शुक्रवार रात 9 बजे की बताया जा रहा है। जी दरसल केईएम अस्पताल के पास रहने वाले मनीष राउल ने देखा था कि ''एक वार्ड ब्वॉय मरीज को सड़क पर छोड़कर जा रहा था।''

इस मामले में मनीष राउल का कहना है कि ''मरीज जिंदा था और बिना मास्क के था। वह चल नहीं पा रहा था।'' मनीष ने बताया कि उसने गेट नंबर 6 (मोर्चरी गेट) के पास पड़े मरीज की वीडियो बना ली थी। वही कुछ देर बाद मनीष ने एक और वीडियो बनाई जिसमें दो वार्ड ब्वॉय आते हैं और मोर्चरी गेट से मरीज को अस्पताल ले जाते हैं। इस पूरी घटना पर प्रशासन की तरफ से बयान जारी किया गया है जिसमे बताया गया है कि, 'अज्ञात मरीज को सर्जन के पास ग्राउंड फ्लोर पर रेफर किया गया था लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज को अस्पताल के बाहर छोड़ दिया जिसके बाद कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को निष्कासित कर दिया गया है।'

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और उसके बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों को निष्कासित कर दिया गया। सीसीटीवी में जो मरीज नजर आया है वो केईएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था। उसे रेजिडेंट डॉक्टर की देखरेख में रूम नंबर 4-ए में रखा गया था। मरीज को पेट में दर्द की शिकायत थी। इस मामले में बताया जा रहा है कि एक सर्जन के कंसल्ट के लिए उसे ईएएसआर ग्राउंड फ्लोर पर भेजने को कहा गया था। यह काम दो स्वास्थ्यकर्मियों को सौंपा गया था। वही उन दोनों ने लापरवाही की और उसे अस्पताल के गेट पर छोड़ दिया।

कोरोना मरीजों को बड़ी राहत, DCGI ने 2-DG दवा के आपातकालीन उपयोग को दी मंजूरी

अमेज़न ने पाकिस्तान को विक्रेताओं की सूची में जोड़ा, निर्यातकों के लिए बेहतरीन अवसर

राजस्थान सरकार ने विभिन्न मंडियों में MSP पर खरीदा 10।5 लाख टन गेहूं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -