मानसून की रफ़्तार धीमी, 7 जून को पहुंचेगा केरल

कोच्ची: मानसून की धीमी चाल की वजह से इसके केरल तक और देरी से पहुंचने की आशंका  है। मानसून केरल में सात जून तक दस्तक दे सकता है। प्राइवेट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने जारी किए गए अपने पहले पूर्वानुमान में परिवर्तन किया है। एजेंसी ने पहले बताया था कि चार जून को मानसून के केरल पहुंचते ही बारिश का मौसम आरंभ हो जाएगा। 

इसके साथ ही एजेंसी ने मानसून के दो दिन आगे पीछे रहने का अनुमान भी जताया था। अब स्काईमेट ने कहा है कि, 'किन्तु वर्तमान मौसम परिस्थिति का संकेत है कि मानसून अब सात जून के आसपास केरल में दस्तक देगा। इसमें दो दिन आगे पीछे हो सकते हैं।' भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि छह जून तक मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है। विभाग ने भी इसमें दो दिन आगे पीछे होने का भी अनुमान जताया है।

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने कहा, 'मानसून की गति में परिवर्तन जारी है। असल में अनुकूल स्थिति बनने में कुछ और दिन लग मानसून के आगमन के ऐलान के लिए आवश्यक तीन मानदंडों में से अभी तक एक भी पूरा नहीं हो पाया है।सकते हैं।' शर्मा ने मानसून की धीमी गति के तीन मुख्य वजहों का उल्लेख किया है।

सरकार देगी छोटे कारोबारियों को प्रतिमाह इतनी पेंशन

जेवराती खरीद कम होने से लुढ़का सोना

नई सरकार बनते ही मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार

Related News