जेवराती खरीद कम होने से लुढ़का सोना
जेवराती खरीद कम होने से लुढ़का सोना
Share:

नई दिल्ली : ऊंचे भाव पर जेवराती खरीद कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 30 रुपए की बढ़त में 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,305.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

तेल कंपनियों ने की एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

ऐसा रहा आज का भाव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी तेजी में 1,310.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर तेजी के साथ 14.54 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। ऊंचे दाम पर घरेलू जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए उतरकर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,950 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।

सप्ताह के आखिरी दिन भी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

चांदी के इस तरह रहे दाम 

इसी के साथ आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए की तेजी में 26,700 रुपये बोली गई। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 30 रुपए की बढ़त लेकर 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 10 रुपए उतरकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

पांच जुलाई को वित्त मंत्री पेश करेंगी आम बजट, व्यापार को कई उम्मीदें

इस साल आलू उत्पादन में नजर आएगा सुधार

स्थानीय लिवाली बढ़ने के चलते सोने में नजर आई बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -