राहुल करें दलित लड़की से शादी: केंद्रीय मंत्री अठावले

मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की गई है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की निंदा करते हुए उन्हें एक सुझाव दिया है, जिसमें कहा गया है कि, राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा था कि, वे राहुल गांधी को जोड़ी तलाशने में उनकी सहायता करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, वे किसी का अपमान नहीं करना चाहते हैं।

मगर देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करना होगा। उनका कहना था कि, समुदाय के साथ भोजन कर लेने से जातिवाद को हटाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विवाह से जुड़े प्रश्न पर कहा कि यह बेहद पुराना प्रश्न है।

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि, मैंने तो स्वयं ब्राह्मण लड़की से विवाह किया है, यह जातिगत बाधाओं को अलग करने के लिए उपयुक्त है। जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए केवल भोजन कर लेना ही उचित नहीं है।

सोनिया की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली भेजा

यूपी में आज से निकाय चुनाव के नामांकन शुरू

'विकास गांडो थयो छे' के पीछे की कहानी

पीएम मोदी की मिमिक्री करना श्याम को पड़ी भारी, हुए एलिमिनेट

बॉक्सर विजेंद्र ने पूछा ऐसा सवाल की सकपका गए राहुल

 

Related News