'सेट पर बुरा बर्ताव करते थे मनोज बाजपेयी', एक्टर को लेकर हंसल मेहता का चौंकाने वाला खुलासा

मशहूर फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अभिनेता मनोज बाजपेयी से जुड़ी एक हैरान करने वाली बात बताई है। उनका कहना है कि मनोज के साथ काफी पहले जब उन्होंने काम किया था तो वह जबरदस्त मूडी थे। मनोज के बर्ताव से लोगों के सिर में दर्द हो गया था। हंसल ने बताया कि उस समय सौरभ शुक्ला ने भी मनोज के बर्ताव की शिकायत की थी। हालांकि मनोज अपने बर्ताव पर अब जो सफाई देते हैं, वह हंसल मेहता को हजम नहीं होती। 

हंसल मेहता ने दिल पे मत ले यार फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का हैरतंअगेज अनुभव बताया है। फिल्म वर्ष 2000 में आई थी। हंसल सिनेमा एक्सप्रेस राउंड टेबल के चलते बोल रहे थे। हंसल ने बताया कि उनकी जिन लोगों के साथ बनती है, उनके साथ काम करना पसंद है। इसके लिए उन्हें बहुत प्रभावित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने राजकुमार राव का उदाहरण दिया कि वे दोनों साथ में 6 प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। 

हंसल ने कहा, आप जो कनेक्शन महसूस करते हैं सब उसकी ही बात है। मनोज को जबरदस्त मूड स्विंग्स थे। हमने दिल पे मत ले यार फिल्म में साथ काम किया था तथा वह फिल्म के लिए सिरदर्द बन गए थे। मगर दिल से वह बहुत अच्छे इंसान हैं, बुरे नहीं हैं। जब हम साथ काम कर रहे थे तो मैं बहुत चिढ़ जाता था। मैं पूछता था, मनोज ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हो? हर कोई उनसे दूर भागता था। सौरभ (शुक्ला) बताया करते थे, मैं उनसे बात करने गया उन्होंने बहुत बुरा बर्ताव किया। उनको हुआ क्या है? हंसल ने कहा, अब जब मैं मनोज से यह बात बोलता हूं तो वह बोलते हैं कि उस समय उम्र बहुत कम थी, मुझे खुद नहीं पता कि क्या हो रहा था। 

जब जाह्नवी कपूर को मिली माँ श्रीदेवी की मौत की खबर, ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

कॉफी विद करण के दौरान जाह्नवी कपूर ने सनी देओल को लेकर कह डाली ऐसी बात, सुनकर दंग रह गए लोग

मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी पर बोलीं- 'मैं और रणवीर...'

Related News