रैंप वाक में मलाइका अरोड़ा ने दिखाई अपनी अदाएं, वीडियो देख घायल हुए फैंस

मॉडलिंग और रैंप की दुनिया में जश्न मनाने में सबसे आगे अगर कोई रहता है तो वह हैं सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा। जी हाँ, उनक ज़िक्र हर जगह होता है और वह अपनी अदाओं का जादू चलाने में हमेशा आगे रहती हैं। आपको बता दें कि लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर मलाइका अरोड़ा जलवे बिखेरती नज़र आईं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा अबीर और नानकी के लेबल Limerick के लिए शो स्टॉपर थीं और उनका लुक इस दौरान बेहतरीन रहा।

श्रुति हासन का बड़ा खुलासा, करवाई है इस अंग की सर्जरी

जी दरअसल इस दौरान बेहद स्टाईलिश ब्लाउज़ और स्कर्ट में मलाईका का अंदाज़ रैंप पर देखने लायक था। उनके फोटोज और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिलहाल उनके वीडियो और उनकी तस्वीरों से ये साफ है कि उन्हें सुपरमॉडल का खिताब क्यों दिया जाता है? आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में छैंया छैंया के साथ रातों रात स्टारडम हासिल कर लिया था और इसके बाद वो फिल्मों की आईटम क्वीन बन गई थीं।

आप सभी जानते ही होंगे छैंया छैंया से मुन्नी तक का उनका सफर, बड़े परदे पर यादगार रहा है और आज वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। इसके अलावा छोटे परदे पर भी मलाइका अरोड़ा, कई रियलिटी शो की जज के तौर पर नज़र आ चुकी हैं। जी हाँ और अपनी निजी ज़िंदगी में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और अक्सर ही दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं लेकिन फिलहाल उनका इस बारे में कोई प्लान नहीं है। अर्जुन भी आए दिन मलाइका संग तस्वीरें शेयर करते हैं और अपने प्यार को जाहिर भी करते हैं।

'मुझे डिप्रेशन में डाला', 2 साल से गायब एक्ट्रेस ने खोला इंडस्ट्री का काला सच

'आप युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं', एकता कपूर को SC की फटकार

ऋतिक रोशन की 'फाइटर' को लेकर KRK ने की भविष्यवाणी, फिर कही ये बात

Related News