छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा हादसा, 14 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है यहाँ मंगलवार (9 अप्रैल) को एक बस खदान में गिर गई जिसके चलते 14 व्यक्तियों की मौत हो गई जिसमें दो महिलाएं सम्मिलित हैं। वहीं 11 लोग घायल है। सभी चोटिल व्यक्तियों को एम्स, एपेक्स ओम चिकित्सालयों में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 40 लोग सवार थे। दुर्घटना के पश्चात् बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना को लेकर ट्वीट जारी किया ‘छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। साथ ही चोटिल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है।’

दुर्ग में हुई दुर्घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी संवेदना जताते हुए कहा ‘छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’ वही सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया, ‘दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना मिली। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं’ इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चोटिल कर्मचारियों के उपचार का प्रबंध किया गया है।

थाने पहुंचकर पति-पत्नी ने पुलिस अधिकारी की उतारी आरती और पहनाई माला, चौंकाने वाली है वजह

'5 लाख रूपये दो या मुस्लिम बनो’, रेप के बाद तालिब बना रहा था लड़की पर इस्लाम कबूलने का दबाव और...

फैज रजा और सलमान खान ने दी धीरेंद्र शास्त्री को 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related News