'सरकार गिराने की कोशिश, जल्द निकलेगा समाधान', महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर बोले शरद पवार

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान के बीच NCP प्रमुख ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उद्धव सरकार पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। खफा विधायकों के मसले पर शरद पवार ने कहा कि जल्द ही समाधान निकलेगा। शिवसेना के कई विधायकों के भारतीय जनता पार्टी के संपर्क होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। इससे सरकार पर कोई खतरा नहीं है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस एवं NCP साथ-साथ हैं। एकनाथ शिंदे की नाराजगी के मुद्दे पर शरद पवार ने कहा कि यह शिवसेना का आपसी मामला है। NCP का कोई विधायक नाराज नहीं है। शिवसेना विधायकों की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने बोला कि एकनाथ शिंदे ने हमें कभी नहीं बताया कि वह सीएम बनना चाहते हैं। यह शिवसेना का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि NCP को नहीं लगता कि सरकार में कोई परिवर्तन करने की कोई आवश्यकता है। 

वही महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में विधायकों के क्रॉस वोट के मसले पर उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार क्रॉस वोट डाले गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अभी इस सवाल का कोई मतलब नहीं है।

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी..', राहुल गांधी से पूछताछ कर रही ED, पीएम पर क्यों जहर उगल रहे कांग्रेसी ?

'NCP-कांग्रेस को छोड़ भाजपा के साथ बनाएं सरकार...', उद्धव के सामने एकनाथ शिंदे की बड़ी शर्त!

'नूपुर शर्मा से मुजरा करवाऊंगा' कहने वाले सतपाल तंवर को जमानत, कोर्ट ने पुलिस को फटकारा

Related News