शिवसेना ने कहा जल्द बनेगा राम मंदिर!

मुंबई। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के कारण शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी को शुभकामना दी। शिवसेना ने कहा कि श्री राम मंदिर अयोध्या में बनाया जाएगा। इस बात की उम्मीद है। यह जल्द बनेगा। इस मामले में शिवसेना की ओर से सांसद संजय राउत ने कहा कि अब राम का वनवास समाप्त हो गया है।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होगा। शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही केंद्र और महाराष्ट्र राज्य की राजनीति में एक साथ हैं। मगर बीएमसी चुनाव में दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। परिणाम आने के बाद भाजपा ने शिवसेना का समर्थन करने की बात कही थी। संजय राउत ने कहा कि शिवसेना भारतीय जनता पार्टी की जीत का स्वागत करती है।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात की शुभकामनाऐं हैं। उन्होंने कहा जहां भी सत्ताधारी दल के विरूद्ध अच्छा विकल्प मिला वहां सरकार बदल गई। उनका कहना था कि सेना ने पीएम मोदी की लहर को मुंबई में आने से रोका है और विधानसभा चुनाव के बाद लोगों को शिवसेना के महत्व का पता चल गया है।

शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर बने मुंबई के मेयर, चलसमारोह की हो रही तैयारी

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

शिवसेना का आरोप: कांग्रेस के साथ बीएमसी में जाने पर ऐतराज मगर जम्मू में पीडीपी के साथ भागीदारी पसंद

 

 

 

 

Related News