मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

मंदसौर : देर रात नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना महू-नीमच रोड पर गुरुवार शाम को हुई जब बुलेट से आए एक बदमाश ने बंधवार की कनपटी पर तीन गोलियां चलाईं। घटना पुलिस कंट्रोल रूम से महज 300 मीटर दूरी पर हुई। वारदात के बाद बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गया।

सफलतापूर्वक हुई भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग 

क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कनपटी पर तीन गोली लगने के बाद करीब दस मिनट तक नपाध्यक्ष मौके पर ही पड़े रहे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पहचाना और टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से बाद से उनके समर्थकों में खासा रोष है। इसके बाद बाजार भी धड़ाधड़ बंद हो गए। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है।

लोकपाल बिल: जब CJI ने वकील भूषण से कहा, सकारत्मक रहिए, दुनिया खूबसूरत दिखेगी

बीजेपी ने उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिेंह चौहान ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एक पत्र लिखा है वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था को निशाने पर लिया है। बता दें प्रारंभिक जानकारी में हत्या का कारण जमीन विवाद सामने आया है। जानकारी अनुसार बंधवार शाम को एक दुकान पर बैठे हुए थे तभी बुलेट पर सवार एक बदमाश ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी।

अविवाहित कपल के लिए सुरक्षित रूम दे रही ये वेबसाइट

जेएनयू देशद्रोह मामले पर राम माधव का बड़ा बयान, कहा देश को गाली देना अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिलाओं को जान का खतरा, सुप्रीम कोर्ट से मांगी सुरक्षा

Related News