सफलतापूर्वक हुई भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग
सफलतापूर्वक हुई भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग
Share:

गंगटोक : भारतीय वायु सेना का परिवहन विमान एएन-32 पहली बार सिक्किम के पाक्योंग हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरा। बता दें यह देश के सबसे ऊंचे हवाई अड्डों में से एक है। सैन्य विमान बुधवार को हवाई अड्डे पर उतरा जो भारत-चीन सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है। 

जम्मू कश्मीर: बॉर्डर पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्षविराम, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत

पहली लैंडिंग है विमान की 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां एएन-32 श्रेणी के विमानों की यह पहली लैंडिंग है। विंग कमांडर एसके सिंह विमान के चालक दल का नेतृत्व कर रहे थे। पाक्योंग समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में इसका उद्घाटन किया था। वायुसेना का एक डोर्नियर विमान पिछले साल हवाई अड्डे पर उतरा था। 

झारखंड में लागू हुआ, 10 फीसदी आरक्षण संबंधी कानून

यह है इसके प्रमुख उद्देश्य 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों कि माने तो 14 जनवरी को वायुसेना का सी-130 जे विमान पहली बार अरुणाचल प्रदेश के तेजू हवाई क्षेत्र में उतरा था। उन्होंने बताया कि लैंडिंग दिन और रात दोनों समय की गयी। इसका मकसद क्षेत्र में सैनिकों और सामग्री की गतिशीलता को बढ़ाना है। भारत 2017 में डोकलाम गतिरोध के बाद से चीन के साथ लगती करीब चार हजार किलोमीटर की सीमा पर बुनियादी ढांचे में तेजी ला रहा है।

ओड़िशा : नक्सली हमले में मारे गये कैमेरामैन साहू के परिवार से पीएम ने की मुलाकात

परिजनों के गुस्से का शिकार हुई, सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनक दुर्गा

इस टीवी एक्टर ने कहा भारत देश को दोगला!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -