नए शब्दों की सीखने की है चाह तो अपनाये यह एप

अगर आप नए शब्द सीखने के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां आज हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ खास एप्स के बारे में बताएंगे, जो आपको शब्दों के अर्थ खोजने में मदद करेंगे। साथ ही आप इन एप के जरिए फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना भी सीख जाएंगे। आइए इन एप्स पर डालते हैं एक नजर...

Oxford Dictionary एप ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी एप दुनिया की मशहूर एप की सूची में शुमार है। इस एप में आपको करीब 3.5 लाख शब्द, वाक्यांश और शब्दवली मिलेगी। इसके अलावा इस एप में कई सारे सर्च फिल्टर्स मौजूद हैं, जिनके जरिए आप आसानी से किसी भी शब्द को खोज पाएंगे। वहीं, अब तक इस मोबाइल एप को 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

English Hindi Dictionary एप इंग्लिश टू हिंदी डिक्शनरी एप बेहद खास है। इस एप को बिना इंटरनेट कनेक्शन के उपयोग किया जा सकता है। आपको इस एप में 90,000 से ज्यादा शब्द, सर्च फिल्टर्स और शब्द भंडार बढ़ाने के लिए टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आप इस एप के जरिए अंग्रेजी भाषा को भी सीख सकते हैं। वहीं, इस एप का साइज 9.08 एमबी है।

English to Hindi Dictionary एप इंग्लिश हिंदी डिक्शनरी ऑफलाइन मोबाइल एप है, जिसका इस्तेमाल बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है। आपको इस मोबाइल एप में शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों की सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही यह एप शब्दों का सही उच्चारण की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अलावा आप इस एप के जरिए अंग्रेजी भी सीख सकते हैं। वहीं, इस एप का साइज 17 एमबी है।

Duolingo एप  आपको इस एप के जरिए आसानी से अंग्रेजी भाषा सीख सकेंगे और कुछ दिनों में आप बिना रुकावट के अंग्रेजी भाषा बोल पाएंगे। इसके अलावा आपको इस एप में शब्दकोश और व्याकरण की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, इस एप का साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है।

Realme Watch इस कीमत पर भारत में हुई लॉन्च

BSNL का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च

BSNL के लैंडलाइन यूजर्स को इस तारीख तक मिलेगा फ्री इंटरनेट

Related News