जबरदस्त स्टंट करते नजर आए विशाल आदित्य सिंह, सामने आया खबतरों के खिलाडी 11 का प्रोमो

स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड है। इस शो में इस बार बड़ा धमाल होने वाला है। आए दिन शो के नए प्रोमो सामने आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 केप टाउन में शूट हुआ है। ऐसे में अब शूटिंग खत्म कर सभी सितारे इंडिया वापस आ चुके हैं। अब इसी बीच कलर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में विशाल आदित्य सिंह जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रोहित शेट्टी बस पर खड़े हुए हैं और विशाल हवा में लटके हुए है। वही इस पर रोहित कहते हैं ''आपको बताता हूं आता माजी सटकली की मिसाल, अपना विशाल।''

इसके बाद विशाल सभी स्टंट बेहतरीन तरीके से करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं वह कभी पानी के अंदर स्टंट कर रहे हैं तो कभी हवा में। वही रोहित विशाल की तारीफ में कहते हैं 'हिम्मत वाला लड़का है तू।' इसके बाद आखिर में रोहित कहते हैं, 'ये है डर और डेयर का बैटलग्राउंड। वेलमक टू केप टाउन।' आप देख सकते हैं चैनल ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ''ये लड़का है दमदार, और इसके स्टंट हैं उससे भी जोरदार, मिलिए डेयरिंग विशाल आदित्य सिंह से। खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में।''

वैसे बीते दिनों शो के शूट से वापस आने के बाद रोहित शेट्टी ने पोस्ट शेयर करके अपना अनुभव शेयर किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- ''42 दिन की लंबी एक्शन से भरपूर राइट आखिरकार खत्म होने को आ गई है। हालांकि यह सीजन ज्यादा स्पेशल था। इस समय में जब पूरी दुनिया डरी हुई है। उस समय शो में शामिल क्रू मेंबर, टीम कलर्स, स्टंट टीम और कंटेस्टेंट सभी ने शानदार साहस दिखाकर इस सीजन को बाकियों से अलग बना दिया है। मैं धन्य महसूस करता हूं और भगवान को शुक्रिया कहता हूं कि किसी भी परेशानी के बिना ये सीजन पूरा हो गया।'' आप सभी को हम यह भी बता दें शो में विशाल के साथ राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, निक्की तंबोली, विशाल राज सिंह ,आस्था गिल, सौरभ राज जैन, दिव्यांका त्रिपाठी, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, महक चहल, अर्जुन बिजलानी और वरुण सूद नजर आने वाले हैं।

माँ बनी 'ससुराल सिमर का' की यह अभिनेत्री, बेटे संग शेयर की पहली तस्वीर

रॉयल एनफील्ड ने भारत में नए सर्विस पैकेज का किया एलान

आठवीं बार महादेव की भूमिका निभाएंगे तरुण खन्ना, इस वेब सीरीज में आएँगे नजर

Related News