कारगिल युद्ध : ये थे जीत के नायक, कैप्टन विक्रम बत्रा ने कहा था- दिल मांगे मोर

जब भी कारगिल युद्ध की बात होती है, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। लगभग 3 माह तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना को विजय प्राप्त हुई थी, हर साल इसके उपलक्ष में 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जाता है। आज हम आपको कारगिल के उन योद्धाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।   कैप्टन विक्रम बत्रा बत्रा द्वारा कारगिल के प्वांइट 4875 पर तिरंगा फहराते हुए यह कहा था यह दिल मांगे मोर। विक्रम 13वीं जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में शामिल थे. तोलोलिंग पर पाकिस्तानियों के बनाए बंकर पर कब्जा कर उन्होंने गोलियों की परवाह किए बिना ही अपने सैनिकों की रक्षा हेतु 7 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों से सीधे-सीधे लोहा लिया था। ख़ास बात यह है कि आज उस चोटी को बत्रा टॉप के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं सरकार ने उन्हें परमवीर चक्र देकर भी सम्मानित किया है। ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर द्वारा 18 ग्रनेडियर का नेतृत्व किया गया था और उसमें 900 जवान शामिल थे। जिनमे से 34 जवान शहीद हुए थे और सबसे अधिक 52 वीरता पुरस्कार भी इनकी कमान को ही दिए गए थे। एयर चीफ मार्शल अनिल यशवंत टिपनिस भारत-पाक युद्ध के वक्त टिपनिस द्वारा अपनी टीम के साथ एयर फोर्स का कुशल नेतृत्व किया गया था। युद्ध के वक्त एयर चीफ मार्शल अनिल यशवंत टिपनिस थे। 18 हज़ार फीट की ऊंचाई से भी सेना को हवाई मदद देने की चुनौती को बखूबी अंजाम देने में एयर चीफ मार्शल अनिल यशवंत टिपनिस सफल साबित हुए थे। मेजर अजय प्रसाद मध्यप्रदेश से नाता रखने वाले मेजर अजय प्रसाद उन चुनिंदा सैनिकों में शामिल थे, जो कि कारगिल युद्ध की शुरुआत में दुश्मनों के सामने थे। कारगिल युद्ध में शहीद होने से पहले वे श्रीलंका में लिट्टे से भिड़े थे, इसमें सफलता मिलने के बाद मिजोरम में उल्फा उग्रवादियों को उन्होंने नेस्तनाबूद किया।   सिपाही कृष्ण कुमार माँ भारती के इस वीर सपूत ने देश की खातिर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। कृष्ण कुमार की कारगिल युद्ध के दौरान जाट रैजिमेंट में सिपाही के पद पर तैनाती थी। उनके भीतर देशभक्ति का गजब का जज्बा था और इसी जज्बे को लिए वे दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे।  

लाशों के ढेर पर चुनाव करना चाहते है नीतीश, तेजस्वी ने किया खुलासा

फिर पटरी पर लौटेगी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसाला

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर की करोड़ों की धोखाधड़ी, लखनऊ में केस दर्ज

Related News