साथ खाना खाते नजर आए तैमूर और इनाया, बेबो ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने घर की बच्चा पार्टी के फोटोज को शेयर करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। वैसे करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जी हाँ और प्रेग्नेंसी के दिनों में भी वह जमकर एन्जॉय कर रहीं हैं। अब हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जो उनके बेटे तैमूर और इनाया की है। आप देख सकते हैं इस फोटो में तैमूर अली खान अपनी बहन इनाया खेमू के साथ बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं।

वैसे इस प्यारी सी तस्वीर में तैमूर और इनाया खाने की टेबल पर बैठकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। बेबो ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन मे लिखा, "क्या ये अमेजिंग नहीं है? ठीक है, पीछे के लड़के भी बुरे नहीं हैं।" वैसे बेबो की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई दोनों को बेहतरीन बता रहा है तो कोई दोनों की तारीफों के पूल बाँध रहा है।

वैसे आप जानते ही होंगे तैमूर अली खान और इनाया ऐसे स्टारकिड है जिनकी चर्चा हमेशा ही होती रहती है। अब दोनों का यह फोटो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। वैसे करीना के काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वह 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, हालाँकि फिल्म को लेकर अब तक कोई बड़ी जानकारी नहीं मिली है।

इस मशहूर अदाकारा ने कहा टीवी इंडस्ट्री को अलविदा

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख ने की यूरोपीय राजनयिकों की निंदा, ये है वजह

बेरहम पिता ने ली 2 वर्ष की मासूम की जान, माँ का किया पिट-पीटकर कर दिया ये हाल

Related News