इस मशहूर अदाकारा ने कहा टीवी इंडस्ट्री को अलविदा
इस मशहूर अदाकारा ने कहा टीवी इंडस्ट्री को अलविदा
Share:

टीवी सीरियल अदाकारा लता सभरवाल ने हाल ही में अपने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। जी दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बड़ा ऐलान कर डाला है। उनके इस ऐलान के बाद करोड़ों टीवी प्रेमियों को तगड़ा झटका लग चुका है। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ चुकीं लता सभरवाल ने यह ऐलान किया है कि, 'अब वो डेली सोप्स (टीवी सीरियल्स) की दुनिया छोड़ रही हैं।' उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक पोस्ट लिखी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lataa Saberwal (@lataa.saberwal)

इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि, 'वो टीवी सीरियल्स का हिस्सा अब नहीं होंगी।' आप देख सकते हैं लता सभरवाल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘शुक्रिया डेली सोप्स, मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनने के लिए।’ वैसे आपको याद हो तो टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में लता सभरवाल एक्ट्रेस हिना खान की मां के रोल में नजर आती थी। इस शो में अदाकारा ने राजश्री विशम्भरनाथ माहेश्वरी का किरदार निभाया था जो फैंस को बड़ा पसदं आया था।

वैसे इस शो के अलावा वो इस टीवी शो के स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के में भी नजर आईं थीं। वैसे लता सभरवाल एक नामी अदाकारा हैं उन्होंने कई टीवी शोज में काम कर सभी का दिल जीता है। वैसे एक्ट्रेस होने के अलावा लता एक मशहूर ब्लॉगर भी हैं। लता की भारी फैन फॉलोइंग हैं और उनके लाखों फैंस उन्हें बहुत प्यार देते हैं। वैसे लता सभरवाल टीवी की दुनिया से साल 1999 से जुड़ी हुई हैं लेकिन अब उन्होंने इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया है।

बेरहम पिता ने ली 2 वर्ष की मासूम की जान, माँ का किया पिट-पीटकर कर दिया ये हाल

तुर्की के राष्ट्रपति ने दिया देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दो नए विभागों की स्थापना का आदेश

मनोरंजन जगत को लगा एक और बड़ा झटका, इस साउथ सुपरस्टार ने किया सुसाइड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -