शिमला: पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती जा रही जुर्म की घटनाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसकों सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा. जी हां ये केस हिमाचल का है. जंहा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दौलतपुर चौक के गांव चलेट में एक पिता ने नशे में धुत होकर पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में जख्मी 2 वर्ष की मासूम बेटी ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। केस ले में छानबीन की जा रही है। एसपी ऊना भी घटना पर पहुंच गए हैं।
जंहा इस बात का पता चला है कि चलेट निवासी रविंद्र कुमार पुत्र सुभाष चंद ने शनिवार प्रातः अपनी पत्नी सोनिका व 2 वर्ष की बेटी सानवी के साथ मारपीट की। घटना में जख्मी बच्ची को उपचार के लिए CHC दौलतपुर चौक ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जबकि पत्नी की स्थिति भी गंभीर है। पुलिस ने अपराधी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मारपीट में उपयोग में लाई गए चीजों का पता लगा रही है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि केस में जांच पड़ताल की जा रही है।
कर्नाटक के किसानों ने केंद्र के कृषि कानूनों पर लगाई रोक
'अपने 2' में नजर आएगी देओल परिवार की तीन पीढ़ियां, इस शख्स का होगा मुख्य किरदार
3 लोगों के साथ थे महिला के नाज़ायज़ संबंध, पति ने किया विरोध तो कुल्हाड़ी से कटवा दिया