'हम होंगे कामयाब' गाते नजर आए यश-रूही, करण जौहर ने लिखा इमोशनल नोट

करण जौहर (Karan Johar Video) ने बीते कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शयेर किया है जो उनके बच्चों का है। उनके इस वीडियो में उनके बच्चे यश जौहर और रूही जौहर नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों ने हाथ में तिरंगा झंडा पकड़ा हुआ है और। दोनों को इस वीडियो में ‘हम होंगे कामयाब’ गाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

 

आप देख सकते हैं इस वीडियो में यश हरे कुर्ते और सफेद पयजामे में है। वहीं रूही ने केसरिया कुर्ते के साथ सफेद पयजामा पहना है। इस दौरान दोनों ने हाथ में पकड़े तिरंगा झंडा को ऊपर उठा रखा है और हम होंगे कामयाब गा रहे हैं। हवाएं तेज से चलने की वजह से उनके झंडे लहरा रहे हैं। करण जौहर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “भारत का भविष्य बहुत स्थिर हाथों में है- वर्तमान पीढ़ी की तरह कोई भी व्यक्ति स्वतंत्रता को पूर्ण रूप से महत्व नहीं देता और न ही इसे बनाए रखता। वर्तमान पीढ़ी की तरह कोई भी नही हैं जो पिछली पीढ़ियों का नेतृत्व करता है। एक ऐसे भारत में जो पहले से कहीं अधिक चमकीला और ऊंची उड़ान भरता है।”

इसी के साथ करण जौहर ने आगे लिखा, “आजादी के 75 वर्षों के बाद, कोई जानता है कि यह नया भारत है और वे नए भारत हैं और आपको यह विश्वास करना होगा कि यह उनके साथ जो परम शक्ति है वो राष्ट्र को एकजुट करने की है! मेरे यश और रूही के लिए, आप इस नए भारत में फलें-फूलें और आप जो कुछ भी करते हैं और उसके लिए खड़े होते हैं, आप इस देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। हम होंगे कामयाब।” अब बात करें काम के बारे में तो इन दिनों करण जौहर अपने पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो के सातवें सीज़न के साथ वापस आ गए हैं और सभी को एंटरटेन कर रहे हैं।

फिर दर्ज हुई आमिर खान के खिलाफ शिकायत, भारतीय सेना के अपमान का लगा आरोप

#BoycottBrahmastra ट्रेंड से घबराए करण जौहर!, कहा- 'हम भविष्यवाणी...'

Video: मुंबई की सड़कों पर झंडा लहराते दिखीं शहनाज गिल, मीडिया को देख बोलीं- 'तुम्हरे चक्कर में 1000 रुपए दिए'

 

Related News