VIDEO: UP की दबंग पुलिस, छेड़खानी कर रहे महताब आलम को जड़े 5 सेकेंड में 5 झन्नाटेदार थप्पड़

कानपुर में बीते गुरुवार को एक शोहदे को लड़की से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। जी दरअसल यहाँ के कर्नलगंज के ACP त्रिपुरारी पांडेय ने जो किया उसे देखकर अब हर कोई उन्हें सलाम ठोक रहा है। जी दरअसल उन्होंने शोहदे को दबोच लिया और कॉलर पकड़कर 5 सेकंड में 5 थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है थप्पड़ के वार से वह बाइक लेकर गिर पड़ा और इसके बाद ACP ने बाल नोचकर सबक सिखाया। सबसे खास बात तो यह रही कि जिस आरोपी युवक की सरेआम पिटाई हुई, वह शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम जगमोहन बता रहा था हालाँकि जांच में पुराना कानपुर निवासी महताब आलम निकला।

इस मामले में छात्रा ने बताया कि शोहदा कई दिनों से उसको तंग कर रहा था। शोहदे से छात्रा ही नहीं, उसका पूरा परिवार बौखला गया था। केवल यही नहीं बल्कि लड़की के पिता उसकी पढ़ाई छुड़वाकर उसकी शादी करने की सोच रहे थे, हालांकि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। जी दरअसल, ACP त्रिपुरारी पांडेय बीते गुरुवार की दोपहर में क्षेत्र भ्रमण कर अपने दफ्तर लौट रहे थे। यहाँ दयानंद गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (सिविल लाइंस) के सामने VIP रोड पर एक छात्रा का दुपट्‌टा बाइक सवार शोहदे ने खींच लिया और उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा।

यह पूरी घटना ACP ने देखी तो वह गाड़ी से उतरकर आए और शोहदे को दौड़ाकर दबोच लिया। उसके बाद वीआईपी रोड पर ही 5 सेकंड में 5 थप्पड़ जड़ दिए। इस मामले में ACP त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि छेड़खानी करते शोहदे को दबोचा और फिर छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता फफक पड़े और बोले ये युवक कई दिनों से मेरी बेटी के पीछे पड़ा है। वह हिंदू बनकर लड़कियों से छेड़खानी करता था। छात्रा के परिजनों से तहरीर मांगी गई है। अगर तहरीर मिली तो FIR दर्ज की जाएगी।

लंबी बीमारी के बाद मशहूर गीतकार माया गोविंद का निधन

क्लब में जमकर पीटे हनी सिंह, मारने वाले बोले- 'भगा दिया हनी सिंह को'

फिल्म दसवीं से लेकर फुकरे रिटर्न्स तक जेल में हुई थी इन फिल्मों की शूटिंग

Related News