'कन्हैया में भी करैत सांप जैसा जहर है', कन्हैया कुमार को लेकर उमा भारती ने कही ये बड़ी बात

भोपाल: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की प्रशंसा की है। उन्हें एक अच्छा फाइटर बताया है। हालांकि, उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी की तुलना करैत सांप से करते हुए बोला कि कन्हैया में भी वही जहर है। उमा भारती ने कहा कि अगर कन्हैया अपनी वाणी पर विराम रखे तो वह अच्छा फाइटर है। वह शोषित वर्ग का अच्छा नेतृत्व कर सकता है। किन्तु उसके दिमाग में हिदुत्व के लिए जहर है।

उमा भारती छिंदवाड़ा में मीडिया से चर्चा कर रही थीं। इस के चलते कन्हैया से जुड़े एक सवाल पर उमा भारती ने कहा, ''कन्हैया कुमार का दिमाग चलता है कम्युनिस्टों से। कम्युनिस्टों को भारतीय धर्म से, हिंदुत्व से नफरत है, भारतीय सोच से नफरत है। कम्युनिस्टों का आँकड़ा तो कम हो गया है, मगर ये करैत सांप की भांति हैं। करैत कम होते हैं मगर बहुत जहरीले होते हैं। वह जहर कन्हैया कुमार के भीतर है। नहीं तो वह लड़का बहुत अच्चा है।'

आगे उमा भारती ने कहा, ''अगर वह अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे तो वह अच्छा फाइटर है। वह अच्छा नेतृत्व कर सकता है शोषित वर्ग का। मगर उसके दिमाग में जो हिंदुत्व के लिए जहर है, भारतीय संस्कृति की परम्परा को लेकर जो उसके दिमाग में जहर है वह उसके जीभ पर आ जाता है। इस वजह से वह ऐसी बात करता है। उसे समझ ही नहीं है कि सभी देवी-देवताओं के हाथ में हथियार हैं, मगर उन्होंने हिंसा के लिए नहीं, रक्षा के लिए उठाए थे।''

'बिहार के नाम पर पेट में दर्द क्यों?', मोदी पर पप्पू यादव ने बोला हमला

सीताराम येचुरी ने राक्षस से की मोदी सरकार की तुलना, कह डाली ये बड़ी बात

चुनाव को लेकर हुए सर्वे ने उड़ाई दिग्विजय सिंह के भाई की नींद, पार्टी आलाकमान से किया ये सवाल

Related News